ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 10 December 2025

PR In Canada: कनाडा में ये कोर्स आपको आसानी से दिलवा सकते PR, यहां देखें पूरी लिस्ट

PR In Canada: कनाडा में ये कोर्स आपको आसानी से दिलवा सकते PR, यहां देखें पूरी लिस्ट
डेली संवाद, कनाडा। PR In Canada: अगर आप भी कनाडा जाकर वहां पढ़ाई कर वहां की नागरिकता हासिल करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आपको एक बार ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। दरअसल भारत से कई छात्र कनाडा ( Canada ) में पढ़ाई करने के लिए जाते है और वहां की नागरिकता हासिल करते है। कनाडा में पढ़ने जाने की एक मुख्य वजह ये है कि यहां पर स्टूडेंट्स को परमानेंट रेजिडेंसी (PR) भी दी जाती है। [caption id="attachment_80198" align="alignnone" width="1200"] Study In Canada Study In Canada[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
यहां पर PR मिलने के बाद स्थायी रूप से बसा जा सकता है और किसी भी कंपनी के लिए जॉब की जा सकती है। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे है कि कनाडा (Canada) में आपको कौन से कोर्स लेने चाहिए जिससे आसानी से वहां की PR हासिल हो सके। बता दे कि उत्तर अमेरिका के इस देश में PR दिलाने वाले ज्यादातर कोर्स हेल्थकेयर और सोशल सर्विस से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा एजुकेशन और ट्रेड सेक्टर से जुड़े कोर्स की पढ़ाई करके भी आप परमानेंट रेजिडेंसी पा सकते हैं। [caption id="attachment_79107" align="alignnone" width="1200"] Canada News Canada News[/caption] हेल्थकेयर से जुड़े कोर्सेज की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को कनाडा इसलिए बसाना चाहता है, क्योंकि उसे डॉक्टर्स और नर्सों की जरूरत है। इसी तरह से एजुकेशन सेक्टर में भी काम करने के लिए टीचर्स चाहिए। ट्रेड सेक्टर में मैकेनिक्स, बढ़ई आदि की जरूरत है। कुल मिलाकर 34 ऐसे कोर्स हैं, जो आपको PR दिला सकते हैं।
  1. कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी/टेक्नोलॉजिस्ट
  2. डेंटल हाइजीन/हाइजीनिस्ट
  3. डेंटिस्ट्री
  4. डाइटेटिक्स/डाइटिशियन
  5. मेडिसिन
  6. लाइसेंस्ड प्रैक्टिकल/वोकेशनल नर्स ट्रेनिंग
  7. क्लिनिकल/मेडिकल लैबोरेटरी असिस्टेंट
  8. क्लिनिकल लैबोरेटरी साइंस/मेडिकल टेक्नोलॉजी/टेक्नोलॉजिस्ट
  9. मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट/रेडियोग्राफर
  10. हेल्थ एड्स/अटेंडेंट्स/ऑर्डरलीज
  11. प्राइमरी हेल्थ केयर नर्स/नर्सिंग एंड फैमिली प्रैक्टिस नर्स/नर्सिंग
  12. ऑप्टोमेट्री
  13. इमरजेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजी/टेक्नीशियन
  14. फिजीशियन असिस्टेंट/एसोसिएट
  15. डाइरेक्ट एंट्री मिडवाइफरी (LM, CPM)
  16. क्लिनिकल साइकोलॉजी
  17. काउंसलिंग साइकोलॉजी
  18. हेल्थ/मेडिकल साइकोलॉजी
  19. फैमिली साइकोलॉजी
  20. रजिस्टर्ड नर्सिंग/रजिस्टर्ड नर्स (RN, ASN, BSN, BScN, MSN, MScN)
  21. रजिस्टर्ड साइकियाट्रिक नर्स/नर्सिंग
  22. रेस्पिरेटरी थेरेपी टेक्निशियन/असिस्टेंट
  23. रेस्पिरेटरी केयर थेरेपी/थेरेपिस्ट
  24. क्लिनिकल/मेडिकल सोशल वर्क
  25. कम्युनिटी हेल्थ सर्विसेज/लियाजन/काउंसलिंग
  26. क्लिनिकल/मेडिकल सोशल वर्क
  27. मेडिसिन (MD)
  28. वेटरनरी मेडिसिन (DVM)
  29. ट्रेड और एजुकेशन से जुड़े कोर्स
  30. हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी/टेक्नीशियन
  31. हीटिंग, एयर कंडीशनिंग, वेंटिलेशन एंड रेफ्रिजरेशन मेंटेनेंस टेक्नोलॉजी/टेक्नीशियन
  32. हेवी इक्विपमेंट मेंटेनेंस टेक्नोलॉजी/टेक्नीशियन
  33. अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन एंड टीचिंग
  34. एजुकेशन/टीचिंग ऑफ इंडिविजुअल्स इन अर्ली चाइल्डहुड स्पेशल एजुकेशन प्रोग्राम्स