डेली संवाद, कनाडा।
PR In Canada: अगर आप भी कनाडा जाकर वहां पढ़ाई कर वहां की नागरिकता हासिल करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आपको एक बार ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए।
दरअसल भारत से कई छात्र कनाडा (
Canada
) में पढ़ाई करने के लिए जाते है और वहां की नागरिकता हासिल करते है। कनाडा में पढ़ने जाने की एक मुख्य वजह ये है कि यहां पर स्टूडेंट्स को परमानेंट रेजिडेंसी (PR) भी दी जाती है।
[caption id="attachment_80198" align="alignnone" width="1200"]
Study In Canada[/caption]
यहां पर PR मिलने के बाद स्थायी रूप से बसा जा सकता है और किसी भी कंपनी के लिए जॉब की जा सकती है। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे है कि कनाडा (Canada) में आपको कौन से कोर्स लेने चाहिए जिससे आसानी से वहां की PR हासिल हो सके।
बता दे कि उत्तर अमेरिका के इस देश में PR दिलाने वाले ज्यादातर कोर्स हेल्थकेयर और सोशल सर्विस से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा एजुकेशन और ट्रेड सेक्टर से जुड़े कोर्स की पढ़ाई करके भी आप परमानेंट रेजिडेंसी पा सकते हैं।
[caption id="attachment_79107" align="alignnone" width="1200"]
Canada News[/caption]
हेल्थकेयर से जुड़े कोर्सेज की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को कनाडा इसलिए बसाना चाहता है, क्योंकि उसे डॉक्टर्स और नर्सों की जरूरत है। इसी तरह से एजुकेशन सेक्टर में भी काम करने के लिए टीचर्स चाहिए। ट्रेड सेक्टर में मैकेनिक्स, बढ़ई आदि की जरूरत है। कुल मिलाकर 34 ऐसे कोर्स हैं, जो आपको PR दिला सकते हैं।