ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 04 June 2025

Canada Toronto Firing: कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, कई घायल

Canada Toronto Firing: कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, कई घायल
डेली संवाद, टोरंटो (कनाडा)। Canada Toronto Firing: कनाडा (Canada) से बड़ी ही दुखदाई खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा (Canada) के टोरंटो शहर (Toronto City) में अचानक गोलीबारी (Toronto Firing) शुरू हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की  मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

लॉरेंस हाइट्स पर सामूहिक गोलीबारी

टोरंटो पुलिस (Toronto Police) के मुताबिक यह घटना मंगलवार की रात तकरीबन 8:30 बजे हुई है। टोरंटो पुलिस और पैरामेडिक्स के अनुसार, मंगलवार की रात को 8:30 बजे नॉर्थ यॉर्क से कुछ ही दूरी पर मौजूद लॉरेंस हाइट्स पर सामूहिक गोलीबारी देखने को मिली। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर टोरंटो (Toronto) पुलिस के मुताबिक अंधाधुंध हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। [caption id="attachment_5263" align="aligncenter" width="800"] Canada News Canada News[/caption]

मेयर ने दी जानकारी

टोरंटो (Toronto) की मेयर ओलिविया चाउ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "लॉरेंस हाइट्स में गोलीबारी की खबर से परेशान हूं। मेरा ऑफिस लगातार टोरंटो पुलिस के संपर्क में है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।" ओलिविया के अनुसार, "मैं टोरंटो पुलिस, पैरामेडिक समेत सभी फर्स्ट रिस्पॉन्डर को धन्यवाद देना चाहूंगी। टोरंटो पुलिस जल्द ही मामले पर अपडेट देगी।" बता दें कि वारदात को अंजाम देने के बाद से ही हमलावर फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक हमलावर से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।