Friday, 10 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2 कर्मचारियों को बर्खास्त और एक को किया सस्पेंड, ड्यटी के दौरान कराते थे मसाज
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: रायपुर कलां की गौशाला में ड्यूटी के समय कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर गोसेवक से मसाज करवाने का वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है।
मामले में सैनिटरी इंस्पेक्टर ईशू सिंगला और मल्टीटास्किंग वर्कर गौरव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जबकि नियमित सैनिटरी जमादार सुच्चा सिंह को निलंबित किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गौशाला परिसर में कुछ कर्मचारी आराम करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक गोसेवक उनके हाथ-पांव दबाता नजर आ रहा है।
नगर निगम के कर्मचारियों का मसाज कराते का फोटो[/caption]
अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया
वीडियो के सामने आने के बाद निगम अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद कार्रवाई की। नगर निगम के मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ (एमओएच) की ओर से जारी आदेशों के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के लिए संबंधित एजेंसी को भी सूचना भेज दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह का व्यवहार अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। [caption id="attachment_23032" align="aligncenter" width="1200"]
नगर निगम के कर्मचारियों का मसाज कराते का फोटो[/caption]