Skip to content

Punjab News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2 कर्मचारियों को बर्खास्त और एक को किया सस्पेंड, ड्यटी के दौरान कराते थे मसाज

Suspend
Suspend
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: रायपुर कलां की गौशाला में ड्यूटी के समय कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर गोसेवक से मसाज करवाने का वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। मामले में सैनिटरी इंस्पेक्टर ईशू सिंगला और मल्टीटास्किंग वर्कर गौरव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जबकि नियमित सैनिटरी जमादार सुच्चा सिंह को निलंबित किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गौशाला परिसर में कुछ कर्मचारी आराम करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक गोसेवक उनके हाथ-पांव दबाता नजर आ रहा है।

अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया

वीडियो के सामने आने के बाद निगम अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद कार्रवाई की। नगर निगम के मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ (एमओएच) की ओर से जारी आदेशों के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के लिए संबंधित एजेंसी को भी सूचना भेज दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह का व्यवहार अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। [caption id="attachment_23032" align="aligncenter" width="1200"] नगर निगम के कर्मचारियों का मसाज कराते का फोटो नगर निगम के कर्मचारियों का मसाज कराते का फोटो[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दें कि रायपुर कलां गौशाला पहले भी विवादों में रह चुकी है। कुछ समय पहले यहां मृत गायों के शव मिलने के मामले में भी नगर निगम ने कई कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। एक बार फिर सामने आए इस मामले के बाद गौशाला की व्यवस्था, कर्मचारियों की निगरानी और प्रबंधन प्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम की कार्रवाई के बाद अब आगे की व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है।