ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 23 July 2026

CBI Raid: IDFC बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, लुधियाना-चंडीगढ़ समेत 5 जगह पर रेड, ड्राइव-रिकॉर्ड जब्त

CBI Raid
CBI Raid
डेली संवाद चंडीगढ़ CBI Raid: चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) और नगर निगम के बैंक खातों से सरकारी धन की कथित हेराफेरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ और लुधियाना में एक साथ पांच स्थानों पर छापेमारी की। जिन ठिकानों पर तलाशी ली गई, उनमें CSCL के पूर्व कर्मचारी अनुभव मिश्रा से जुड़े संदिग्धों के घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और जांच के दायरे में आई कुछ निजी कंपनियां शामिल हैं। सीबीआई के अनुसार, जिन ठिकानों पर तलाशी ली गई, उनमें CSCL के पूर्व कर्मचारी अनुभव मिश्रा से जुड़े संदिग्धों के घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और जांच के दायरे में आई कुछ निजी कंपनियां शामिल हैं। एजेंसी ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अपने कब्जे में लिए हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जांच के दौरान स्टोरेज ड्राइव, डिजिटल सिग्नेचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अब इन सभी रिकॉर्ड की फोरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और धन के लेन-देन का पता लगाया जा सके।

जाने क्या है मामला?

यह मामला IDFC फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32 स्थित शाखा से जुड़े कथित बैंकिंग फ्रॉड से संबंधित है। आरोप है कि फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और शेल कंपनियों का इस्तेमाल कर हरियाणा सरकार के आठ विभागों के करीब 504 करोड़ रुपये के सरकारी फंड का गबन किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फर्जी एफडी और संदिग्ध डेबिट ट्रांजैक्शन के जरिए सरकारी राशि को अलग-अलग शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने यह जांच हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से अपने हाथ में ली थी। अब एजेंसी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।