CBI Raid: IDFC बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, लुधियाना-चंडीगढ़ समेत 5 जगह पर रेड, ड्राइव-रिकॉर्ड जब्त
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद चंडीगढ़ CBI Raid: चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) और नगर निगम के बैंक खातों से सरकारी धन की कथित हेराफेरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ और लुधियाना में एक साथ पांच स्थानों पर छापेमारी की।
जिन ठिकानों पर तलाशी ली गई, उनमें CSCL के पूर्व कर्मचारी अनुभव मिश्रा से जुड़े संदिग्धों के घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और जांच के दायरे में आई कुछ निजी कंपनियां शामिल हैं।
सीबीआई के अनुसार, जिन ठिकानों पर तलाशी ली गई, उनमें CSCL के पूर्व कर्मचारी अनुभव मिश्रा से जुड़े संदिग्धों के घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और जांच के दायरे में आई कुछ निजी कंपनियां शामिल हैं। एजेंसी ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अपने कब्जे में लिए हैं।