Skip to content

Punjab News: पंजाब में मरीज बनकर घुसे लुटेरे, डॉक्टर को बनाया निशाना: मुंह दबाकर रिवॉल्वर तानी, लाखों का कैश और गहने लेकर फरार

पंजाब में मरीज बनकर घुसे लुटेरे, डॉक्टर को बनाया निशाना
पंजाब में मरीज बनकर घुसे लुटेरे, डॉक्टर को बनाया निशाना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक डॉक्टर के क्लिनिक में लूट की वारदात हुई है। लुधियाना (Ludhiana) के जगराओं में गुरुवार सुबह एक डॉक्टर के क्लिनिक में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि छह बदमाश मरीज बनकर क्लिनिक में पहुंचे और डॉक्टर को हथियार के बल पर बंधक बनाकर नकदी, डॉलर, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए।

जान से मारने की धमकी

वारदात के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना जगराओं के रायकोट रोड स्थित डॉ. विजय चोपड़ा के निजी क्लिनिक में सुबह करीब 7 बजे हुई। डॉक्टर के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से एक दिन पहले भी मरीज बनकर क्लिनिक का जायजा लिया था। इसके बाद गुरुवार सुबह वे दोबारा पहुंचे और ग्लूकोज लगाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डॉ. विजय चोपड़ा ने बताया कि जब वह कुछ देर के लिए अंदर गए तो बदमाशों ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने उनका मुंह दबाया और रिवॉल्वर निकालकर डराया। इसके बाद उनसे नकदी और कीमती सामान के बारे में पूछताछ की गई। बदमाश डॉक्टर की जेब से करीब एक लाख रुपये, कुछ डॉलर, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी ले गए। इसके अलावा दराज में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये भी निकाल लिए। [caption id="attachment_23668" align="aligncenter" width="1200"] CCTV में कैद हुई लुटेरे CCTV में कैद हुई लुटेरे[/caption]

युवक पानी मांगने के बहाने अंदर आया

वारदात के दौरान बदमाश डॉक्टर के घर में भी घुस गए और उनकी पत्नी को भी लूटने की कोशिश की। डॉक्टर की पत्नी रेखा चोपड़ा ने बताया कि एक युवक पानी मांगने के बहाने अंदर आया, जिसके बाद अन्य लोग भी पहुंच गए। इसी दौरान उनका बेटा जाग गया और उसने कुर्सी उठाई, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। उन्होंने बताया कि आरोपियों के साथ एक महिला भी मौजूद थी। लूट के बाद बदमाश भागते समय अपना बाइक मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और उसके नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थाना सिटी जगराओं पुलिस ने डॉक्टर के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।