Punjab News: पंजाब में बड़े तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 तस्कर हथियार और हेरोइन-अफीम सहित गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को नशा और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, एक किलो हेरोइन, एक किलो अफीम और तस्करी से जुड़े 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।