Thursday, 23 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में मरीज बनकर घुसे लुटेरे, डॉक्टर को बनाया निशाना: मुंह दबाकर रिवॉल्वर तानी, लाखों का कैश और गहने लेकर फरार
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब में लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक डॉक्टर के क्लिनिक में लूट की वारदात हुई है।
लुधियाना (Ludhiana) के जगराओं में गुरुवार सुबह एक डॉक्टर के क्लिनिक में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि छह बदमाश मरीज बनकर क्लिनिक में पहुंचे और डॉक्टर को हथियार के बल पर बंधक बनाकर नकदी, डॉलर, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए।
CCTV में कैद हुई लुटेरे[/caption]
जान से मारने की धमकी
वारदात के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना जगराओं के रायकोट रोड स्थित डॉ. विजय चोपड़ा के निजी क्लिनिक में सुबह करीब 7 बजे हुई। डॉक्टर के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से एक दिन पहले भी मरीज बनकर क्लिनिक का जायजा लिया था। इसके बाद गुरुवार सुबह वे दोबारा पहुंचे और ग्लूकोज लगाने की बात कही।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डॉ. विजय चोपड़ा ने बताया कि जब वह कुछ देर के लिए अंदर गए तो बदमाशों ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने उनका मुंह दबाया और रिवॉल्वर निकालकर डराया। इसके बाद उनसे नकदी और कीमती सामान के बारे में पूछताछ की गई। बदमाश डॉक्टर की जेब से करीब एक लाख रुपये, कुछ डॉलर, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी ले गए। इसके अलावा दराज में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये भी निकाल लिए। [caption id="attachment_23668" align="aligncenter" width="1200"]
CCTV में कैद हुई लुटेरे[/caption]