Skip to content

Paper Leak Case: NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Paper Leak Case: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक (Paper Leak) के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, " देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों के साथ विपक्षी दल भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं।