Thursday, 23 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Paper Leak Case: NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Paper Leak Case: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक (Paper Leak) के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।