ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 29 May 2025

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में हर दिन हो रही श्रद्धालुओं की मौत, 68 तक पहुंचा आंकड़ा

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में हर दिन हो रही श्रद्धालुओं की मौत, 68 तक पहुंचा आंकड़ा
डेली संवाद, उत्तराखंड। Chardham Yatra: चारधाम यात्रा ( Chardham Yatra ) को शुरू हुए काफी दिन हो चुके है लेकिन इसी बीच श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल से शुरू हुई चार धाम यात्रा में 29 दिन के अंदर अब तक 68 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें 60 श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य खराब होने के कारण दम तोड़ा है।

केदारनाथ धाम में 30 श्रद्धालुओं की मौत

जबकि आठ श्रद्धालुओं की मौत अन्य-अन्य कारणों से हुई है। इन मौतें में 6 श्रद्धालुओं की मौत उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश के दौरान हुई थी। केदारनाथ धाम में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जबकि गंगोत्री धाम में अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वही, बद्रीनाथ धाम में 12 श्रद्धालु जान गवा चुके हैं। वहीं अगर यमुनोत्री धाम की बात की जाए तो यहां भी 12 श्रद्धालुओं ने ही स्वास्थ्य खराब होने से दम तोड़ दिया है।