ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 23 June 2025

Chardham Yatra: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यमुनोत्री में लैंडस्लाइड; मलबे में कई दबे

Chardham Yatra: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यमुनोत्री में लैंडस्लाइड; मलबे में कई दबे
डेली संवाद, उत्तरकाशी। Chardham Yatra News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में बड़ा हादसा हुआ है। खबर है कि उत्तरकाशी (Uttarkashi) में लैंडस्लाइड (Landslide) के कारण कई लोग मलबे में दब गए है। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

नौ कैंची के पास अचानक भूस्खलन

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक भूस्खलन (Landslide) हो गया है। हादसे में कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए हैं। जिनमें से कुछ के मलबे के नीचे दबे होने की सूचना मिली है।

राहत व बचाव कार्य जारी

वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। राहत व बचाव कार्य के लिए टीमें पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल की ओर बढ़ रही हैं। वहीं घटना के कारण यात्रा मार्ग पर फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।