डेली संवाद, उत्तरकाशी। Chardham Yatra News:
उत्तराखंड (Uttarakhand) में बड़ा हादसा हुआ है। खबर है कि उत्तरकाशी (Uttarkashi) में लैंडस्लाइड (Landslide) के कारण कई लोग मलबे में दब गए है। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है।
नौ कैंची के पास अचानक भूस्खलन
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी (
Uttarkashi
) में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक भूस्खलन (Landslide) हो गया है। हादसे में कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए हैं। जिनमें से कुछ के मलबे के नीचे दबे होने की सूचना मिली है।
राहत व बचाव कार्य जारी
वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। राहत व बचाव कार्य के लिए टीमें पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल की ओर बढ़ रही हैं।
वहीं घटना के कारण यात्रा मार्ग पर फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।