Sunday, 28 September 2025
देश
Chinmayananda Saraswati: चिन्मयानंद सरस्वती होटल से गिरफ्तार, छात्रों का यौन शोषण का है आरोप
डेली संवाद, आगरा।
Chinmayananda Saraswati: दिल्ली पुलिस ने छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों में चैतन्यानंद सरस्वती (Saraswati) उर्फ पार्थसारथी को ताजगंज क्षेत्र के होटल से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम से वह होटल में रुका था। इसके बाद होटल पहुंची पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
दिल्ली
(Delhi)
पुलिस होटल के कमरे में 15 मिनट की पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले गई। आगरा पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। मगर, होटल के स्टाफ के साथ ही रिकॉर्ड से भी इसकी पुष्टि हो रही है।
[caption id="attachment_87153" align="aligncenter" width="1200"]
Chinmayananda Saraswati[/caption]
Chinmayananda Saraswati[/caption]
कमरा नंबर 101 में रुका था चैतन्यानंद
दिल्ली में बसंत कुंज स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर पीजी डिप्लोमा कर रहीं छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोप लगाए थे।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
छात्राओं की शिकायत पर संस्थान प्रबंधन ने चार अगस्त को थाने में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपित की लोकेशन बुधवार को आगरा में मिली थी। इसके बाद ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपित का लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था।
