Skip to content

Chinmayananda Saraswati: चिन्मयानंद सरस्वती होटल से गिरफ्तार, छात्रों का यौन शोषण का है आरोप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, आगरा। Chinmayananda Saraswati: दिल्ली पुलिस ने छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों में चैतन्यानंद सरस्वती (Saraswati) उर्फ पार्थसारथी को ताजगंज क्षेत्र के होटल से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम से वह होटल में रुका था। इसके बाद होटल पहुंची पुलिस ने उसे काबू कर लिया। दिल्ली (Delhi) पुलिस होटल के कमरे में 15 मिनट की पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले गई। आगरा पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। मगर, होटल के स्टाफ के साथ ही रिकॉर्ड से भी इसकी पुष्टि हो रही है। [caption id="attachment_87153" align="aligncenter" width="1200"] Chinmayananda Saraswati Chinmayananda Saraswati[/caption]

कमरा नंबर 101 में रुका था चैतन्यानंद

दिल्ली में बसंत कुंज स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर पीजी डिप्लोमा कर रहीं छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

छात्राओं की शिकायत पर संस्थान प्रबंधन ने चार अगस्त को थाने में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपित की लोकेशन बुधवार को आगरा में मिली थी। इसके बाद ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपित का लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था।

रजिस्टर में कराई थी एंट्री

दिल्ली पुलिस शनिवार रात तीन बजे ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित होटल फर्स्ट में पहुंची। होटल के कर्मचारी भरत ने बताया कि सादा कपड़ों में दिल्ली क्राइम ब्रांच के दो अधिकारी होटल में आए थे। उन्होंने स्वामी रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर की एंट्री देखने के बाद वे होटल के कमरा नंबर 101 में रुके स्वामी पार्थसारथी के पास पहुंचे। कमरे में करीब 15 मिनट तक रुककर उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद वह लगेज के साथ स्वामी पार्थ सारथी को अपने साथ ले गए।

रेस्टोरेंट से मंगाया था खाना

स्वामी पार्थ सारथी के नाम से होटल के रजिस्टर में एंट्री थी। वह शनिवार शाम चार बजे होटल में पहुंचे थे। रात में रेस्टोरेंट से खाना मंगाया था। उनसे मिलने कोई होटल में नहीं आया। होटल के कर्मचारियों के स्वामी पार्थ सारथी के कारनामों की कोई जानकारी नहीं थी। क्राइम ब्रांच देर रात ही चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी काे अपने साथ ले गई। आगरा पुलिस अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। गिरफ्तारी की भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।