डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली।
Holiday News: Today Bank Holiday News Update - सरकारी छुट्टियों को लेकर स्कूल-कालेज, सरकारी दफ्तर और बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर सरकारी कर्मचारियों को। छुट्टी (Holiday) की घोषणा होते ही वे खुश हो जाते हैं।
आज शनिवार है, जिससे क्या आज बैंक (Bank Holiday) और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। पंजाब (Punjab) में तो वैसे भी शनिवार को सरकारी छुट्टी
(Holiday)
रहती है। लेकिन बैंकिंग सैक्टर में छुट्टियों का रोस्टर अलग है। यहां शनिवार को भी छुट्टी होती है। लेकिन सभी शनिवार को छुट्टी नहीं होती।
[caption id="attachment_82488" align="aligncenter" width="1200"]
HDFC Bank Services[/caption]
आज के दिन बैंक बंद रहेंगे या नहीं?
नियमानुसार महीने के दो शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टी (Holiday in Bank) रहती है। आज 27 सितंबर को शनिवार है। ऐसे में लोगों को ये कन्फ्यूजन हो सकती है कि क्या आज के दिन बैंक बंद रहेंगे या नहीं।
आरबीआई के नियम के अनुसार महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं। अब सवाल ये हैं कि क्या आज महीने का दूसरा या चौथा शनिवार है या नहीं।
Bank Holiday Today: बैंकों में क्या आज छुट्टी है?
आज 27 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है। इसलिए आज के दिन देशभर के सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही 28 सितंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। रविवार को बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है।
[caption id="attachment_26378" align="aligncenter" width="736"]
Chaitra Navratri 2025[/caption]
कई लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या नवरात्रि के समय भी बैंक क्लोज रहेंगे या नहीं। आपको बता दें नवरात्रि के लिए अलग-अलग राज्य में अलग-अलग दिन बैंकों की छुट्टी रखी गई है।
इस तारीख को Holiday
29 सितंबर- महासप्तमी के दिन अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में सभी बैंक क्लोज होने वाले हैं।
30 सितंबर- इस दिन महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी है। इसके कारण भुवनेश्वर, इम्फाल, गुवाहाटी, अगरतला, कोलकाता, जयपुर, पटना और रांची इत्यादि में बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
1 अक्टूबर- इस दिन देशभर में महानवमी उत्सव बनाया जाएगा। इस दिन देश के लगभग सभी शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
बैंक के छुट्टी के दिन कैसे करें काम?
अगर छुट्टी वाले दिन आपको बैंक से जुड़ा काम करना है, तो आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं। आज बैंक से जुड़े कई काम आप घर बैठे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे ऐप और वेबसाइट से कर सकते हैं।
[caption id="attachment_73492" align="aligncenter" width="1200"]
Bank Holidays[/caption]
इसके अलावा आप बैंक की कॉल सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉल सर्विस के जरिए भी कई काम पूरे किए जा सकते हैं। वहीं कैश निकासी जैसे काम आज एटीएम के जरिए आसानी से हो सकते हैं।
Bank Holiday चेक जरुर करें
हालांकि कुछ कामों के लिए खासकर सरकारी बैंक में आपको बैंक शाखा जाना ही पड़ता है। इसलिए ये जरूरी है कि बैंक जाने से पहले आप एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। खासतौर पर शनिवार के दिन बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें।