डेली संवाद, नई दिल्ली।
India vs Pakistan Final Cricket Match Live Score: भारत के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पूरी पाकिस्तान टीम को 19 ओवर में 146 रन पर ही समेट दिया। इस मौच को जीतने के लिए भारत को अब 147 रन बनाने हैं। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा विकेट लिए।
एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार आमने-सामने हुई। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 19 ओवर में पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी आउट हो गए। इस दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने 146 रन बनाए।
[caption id="attachment_85421" align="aligncenter" width="1200"]
India vs Pakistan[/caption]
फाइनल में पहली बार भिड़ंत
एशिया कप
(Asia Cup 2025)
के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत (India) और पाकिस्तान फाइनल में भिड़ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम से हार्दिक पांड्या चोट की वजह से फाइनल से बाहर हो गए हैं। टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा की बेइज्जती देखने को मिली।
सलमान आगा की बेईज्जती
पूर्व भारतीय हेड कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने सलमान आगा से बात ही नहीं की। वकार युनिस ने पाकिस्तानी कप्तान से सवाल पूछे। यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब दो प्रजेंटर टॉस के समय मौजूद रहे। इस मौजूदा टूर्नामेंट में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी है जहां उन्होंने दो बार पाक टीम को हराया है।
[caption id="attachment_87259" align="aligncenter" width="1200"]
jasprit bumrah[/caption]
IND vs PAK Final Live Score
कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। उन्होंने अपने चौथे ओवर में 3 विकेट निकाले। साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। कुलदीप यादव ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सईम अयूब का विकेट लिया।
सईम ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए। अक्षर पटेल ने मोहम्मद हारिस (0) को पवेलियन भेजा। फखर जमान का विकेट वरुण को मिला। जमान ने 35 गेंदों पर 46 रन बनाए। अक्षर ने हुसैन तलत (1) को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया।
सलमान अली आगा को कुलदीप यादव ने आउट किया
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को कुलदीप यादव ने आउट किया। कुलदीप ने शाहीन शाह अफरीदी का विकेट भी लिया। जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने प्लेन क्रैश का इशारा भी किया।
IND vs PAK Final Live Score: भारत का दबदबा कायम रहेगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच T20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 12 मैच में जीत मिली है। पाकिस्तान की टीम सिर्फ तीन मुकाबले अपने नाम कर पाई है।