Thursday, 18 June 2026
पंजाब
Punjab News: फर्जी वीडियो पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले– मुझे बदनाम करने की साजिश, फॉरेंसिक जांच में भी नहीं मिला मेल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने उनके नाम से वायरल हो रहे एक कथित फर्जी वीडियो को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं है, बल्कि उनसे मिलता-जुलता कोई दूसरा व्यक्ति या अभिनेता है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बताया कि फॉरेंसिक जांच में 1191 फ्रेम की जांच की गई, जिनमें से एक भी फ्रेम उनके चेहरे से मेल नहीं खाता। सीएम मान ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह एक सुनियोजित साजिश रची गई है।