Skip to content

Punjab News: फर्जी वीडियो पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले– मुझे बदनाम करने की साजिश, फॉरेंसिक जांच में भी नहीं मिला मेल

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने उनके नाम से वायरल हो रहे एक कथित फर्जी वीडियो को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं है, बल्कि उनसे मिलता-जुलता कोई दूसरा व्यक्ति या अभिनेता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बताया कि फॉरेंसिक जांच में 1191 फ्रेम की जांच की गई, जिनमें से एक भी फ्रेम उनके चेहरे से मेल नहीं खाता। सीएम मान ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह एक सुनियोजित साजिश रची गई है।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने इस मामले में डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि साजिश में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ने यह भी कहा कि तकनीकी विश्लेषण में चेहरे, कद और शारीरिक बनावट में स्पष्ट अंतर पाया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की लंबाई करीब 5 फुट 10 इंच है, जबकि मुख्यमंत्री की लंबाई 5 फुट 8 इंच है। इसके अलावा शरीर की बनावट, कंधों और पोश्चर में भी अंतर पाया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे, ने डीजीपी से मुलाकात कर फर्जी वीडियो बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।