Haryana News: हरियाणा में 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष ने 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में एंबुलेंस की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से यह सेवा समाज के लिए और अधिक प्रभावी तथा उपयोगी साबित होगी।