ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 18 June 2026

Haryana News: हरियाणा में 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत

हरियाणा में 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी
हरियाणा में 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष ने 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में एंबुलेंस की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से यह सेवा समाज के लिए और अधिक प्रभावी तथा उपयोगी साबित होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने आगे कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में तेज और सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इन नई एंबुलेंस के शामिल होने से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।