Tuesday, 03 March 2026
हरियाणा
Haryana News: सीएम नायब सैनी ने गौशालाओं के लिए 68 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि की घोषणा
डेली संवाद, सोनीपत।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) के सोनीपत में आयोजित एक भव्य समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी (
Nayab Singh Saini
) ने प्रदेश की गौशालाओं के लिए चारा अनुदान वितरण की घोषणा की और साथ ही प्रदेशवासियों को होली के महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने 602 पंजीकृत गौशालाओं को 68 करोड़ 34 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान करने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं के संरक्षण और उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सोनीपत जिले की 27 पंजीकृत गौशालाओं को 5 करोड़ 60 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि भी प्रदान की जाएगी।