Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने गौशालाओं के लिए 68 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि की घोषणा

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सोनीपत। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के सोनीपत में आयोजित एक भव्य समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने प्रदेश की गौशालाओं के लिए चारा अनुदान वितरण की घोषणा की और साथ ही प्रदेशवासियों को होली के महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने 602 पंजीकृत गौशालाओं को 68 करोड़ 34 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान करने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं के संरक्षण और उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सोनीपत जिले की 27 पंजीकृत गौशालाओं को 5 करोड़ 60 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले सवा 11 वर्षों में राज्य सरकार ने गौशालाओं को कुल 457.41 करोड़ रुपये का अनुदान दिया था, लेकिन अब यह राशि बढ़कर 525.75 करोड़ रुपये हो गई है। इस राशि का उपयोग गौशालाओं में गायों के भरण-पोषण और उनकी देखभाल के लिए किया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।