Wednesday, 27 May 2026
हरियाणा
Haryana News: विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, उच्च स्तरीय लैब बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश में चल रहे सभी सिविल कार्यों की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा, इसलिए सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए एक उच्च स्तरीय प्रयोगशाला (लैब) विकसित की जाए, ताकि मानकों के अनुसार ही परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।