Skip to content

Haryana News: विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, उच्च स्तरीय लैब बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Haryana News: विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, उच्च स्तरीय लैब बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश में चल रहे सभी सिविल कार्यों की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा, इसलिए सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए एक उच्च स्तरीय प्रयोगशाला (लैब) विकसित की जाए, ताकि मानकों के अनुसार ही परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

समय पर अपलोड की जाए

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में चल रहे सभी विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए और उनकी विस्तृत रिपोर्ट हरियाणा इंजीनियरिंग पोर्टल पर समय पर अपलोड की जाए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक परियोजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है, जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।