Thursday, 28 May 2026
हरियाणा
Haryana News: मुख्यमंत्री ने ई-बस सेवा का किया शुभारंभ, पांच जिलों में रवाना की 80 इलेक्ट्रिक बसें
डेली संवाद, पानीपत।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आज पानीपत में सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पांच जिलों– पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला और रोहतक – के लिए कुल 80 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि "ई-बस सेवा से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम होगी तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।" उन्होंने 7 करोड़ रुपये की लागत से बने इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन भी किया। वर्तमान में प्रदेश के 10 बड़े शहरों में सिटी बस सेवा उपलब्ध है।