Skip to content

Haryana News: मुख्यमंत्री ने ई-बस सेवा का किया शुभारंभ, पांच जिलों में रवाना की 80 इलेक्ट्रिक बसें

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पानीपत। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आज पानीपत में सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पांच जिलों– पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला और रोहतक – के लिए कुल 80 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि "ई-बस सेवा से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम होगी तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।" उन्होंने 7 करोड़ रुपये की लागत से बने इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन भी किया। वर्तमान में प्रदेश के 10 बड़े शहरों में सिटी बस सेवा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं, प्रदेश के आठ जिलों में इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण कार्य जारी है, जो आने वाले समय में यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक परिवहन विकल्प प्रदान करेगा। इस पहल से न केवल यातायात की सुविधा बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।