डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय मजबूती मिली, जब भाजपा के युवा नेता प्रशांत गंभीर ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि प्रशांत गंभीर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और उनकी जनहितैषी सोच से प्रभावित होकर AAP में शामिल हुए हैं।
आम आदमी पार्टी की ओर से उनका पार्टी में स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रशांत गंभीर के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
भाजपा में कई पदों पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी
प्रशांत गंभीर भाजपा में रहते हुए विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत
युवा नेता के तौर पर उनकी पहचान पार्टी के सक्रिय नेताओं में रही है। अब उन्होंने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।
CM भगवंत मान के नेतृत्व से प्रभावित होकर AAP में आए
आम आदमी पार्टी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, प्रशांत गंभीर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और सरकार की जनहितैषी सोच से प्रभावित हैं। इसी वजह से उन्होंने AAP में शामिल होने का फैसला लिया।
पार्टी परिवार की ओर से उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके पार्टी में शामिल होने को पंजाब में AAP के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।