Monday, 08 June 2026
देश
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 13 जून तक शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो...
डेली संवाद, नई दिल्ली/छत्रपति संभाजीनगर।
Cockroach Janata Party Announces Nationwide Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देशभर में बड़े आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा है कि यदि 13 जून तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे खुद अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाकर प्रदर्शन करेंगे। रविवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक वीडियो संदेश में अभिजीत दीपके ने यह घोषणा की।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। दीपके ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 13 जून के बाद भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है तो देशभर के छात्र एक बार फिर दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
[caption id="attachment_20093" align="aligncenter" width="1200"]
Cockroach Janata Party[/caption]
cockroach-janta-party[/caption]
Cockroach Janata Party[/caption]
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
गौरतलब है कि 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं ने हिस्सा लिया था। अभिजीत दीपके विशेष रूप से अमेरिका से भारत आए हैं और आंदोलन की कमान संभाल रहे हैं। रविवार को वे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रेस वार्ता के दौरान दीपके ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में देश की राजनीति हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती रही है, जबकि युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भविष्य जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा की जरूरत है, न कि केवल राजनीतिक बहसों की। [caption id="attachment_18439" align="aligncenter" width="1200"]
cockroach-janta-party[/caption]