Monday, 28 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Cost of MBA in Canada: कनाडा में सालाना 84 लाख कमाने का मौका, बस आपको करना होगा ये कोर्स
डेली संवाद, कनाडा।
Cost of MBA in Canada: कनाडा (Canada) और अमेरिका (US) में भारतीयों (Indian) को लेकर जहां सख्ती की जा रही है, वहीं होनहार और पढ़े लिखे छात्रों के लिए कनाडा (Canada) में कई बेहतर अवसर आज भी हैं। इसमें से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) एक ऐसा कोर्स है, जो आपके लिए सुनहरे भविष्य का रास्ता खोल देता है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
हालांकि कनाडा
(Canada)
में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई के लिए आपको काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। लेकिन MBA को एक ऐसे कोर्स के तौर पर देखा जाता है, जो आपके लिए अवसरों की नई दुनिया खोल सकता है। अगर किसी अच्छे देश से MBA की डिग्री हासिल की जाए, तो फिर नौकरी मिलने में मुश्किलें नहीं होती हैं।
Study In Canada[/caption]
Canada में पढ़ाई कैसे करें
कनाडा एक ऐसा ही देश है, जहां से MBA की पढ़ाई की जा सकती है। आइए जानते हैं कि कनाडा में MBA करने में कितना खर्चा आएगा और यहां पर इस कोर्स की पढ़ाई के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं। पढ़ाई के बाद आपको कितने पैकेज की नौकरी मिल सकती है।Canada में MBA एडमिशन के लिए शर्तें?
कनाडा में MBA करने के लिए कुछ शर्तें होती हैं, जिनका हर यूनिवर्सिटी को पालन करना होता है। हालांकि, हर कॉलेज की अपनी अलग-अलग शर्तें हो सकती हैं, लेकिन कुछ सामान्य शर्तों को सभी को मानना पड़ता है, जो इस प्रकार हैं। स्टूडेंट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। ज्यादातर कॉलेज 4 साल की बैचलर डिग्री मांगते हैं, लेकिन कुछ 3 साल की डिग्री भी स्वीकार कर सकते हैं।
वर्क एक्सपीरियंस वाले छात्रों को प्राथमिकता
स्टूडेंट के पास किसी भी संबंधित क्षेत्र में 3-5 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। ज्यादातर यूनिवर्सिटीज कम से कम 12 महीने के वर्क एक्सपीरियंस वाले छात्रों को प्राथमिकता देती हैं। कनाडा की यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आपके पास न्यूनतम IELTS स्कोर होना चाहिए। आमतौर पर IELTS में 7 बैंड स्कोर की जरूरत पड़ती है, लेकिन कुछ जगहों पर 6 बैंड स्कोर में भी एडमिशन मिलता है। एक अच्छी कनाडाई यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आपके पास 800 में से 500-700 का GMAT स्कोर होना चाहिए।Canada में MBA करने का खर्चा
कनाडा में MBA की पढ़ाई के लिए, औसतन ट्यूशन फीस सालाना 30,000-40,000 कनाडाई डॉलर (लगभग 18 से 24 लाख रुपये) होती है। आमतौर पर MBA की डिग्री को पूरा करने में लगभग दो साल लगते हैं। कनाडा में पढ़ाई करने जाने से पहले आपके पास एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग होनी चाहिए। इसकी वजह ये है कि ट्यूशन फीस के अलावा रहने-खाने पर भी पैसा खर्च होता है, जो 6 से 8 लाख रुपये सालाना हो सकता है। इसके अलावा, आपको कनाडा स्टूडेंट वीजा हासिल करने पर भी खर्च करना होगा, जिसकी लागत लगभग 150 कनाडाई डॉलर (लगभग 9200 रुपये) है। यदि आपको बायोमेट्रिक्स देने की जरूरत पड़ती है, तो प्रति व्यक्ति 85 डॉलर (लगभग 5000 रुपये) का अतिरिक्त शुल्क देना होगा है। फिर फ्लाइट टिकट का खर्च है, जो लगभग 50,000 रुपये है। [caption id="attachment_4796" align="aligncenter" width="800"]
Study In Canada[/caption]
MBA के लिए Canada की टॉप यूनिवर्सिटीज
कनाडा में दुनिया की टॉप MBA यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं। QS ग्लोबल MBA रैंकिंग 2025 में कई कनाडाई यूनिवर्सिटीज को भी शामिल किया गया है। MBA के लिए टॉप कनाडाई यूनिवर्सिटीज की सूची नीचे दी गई है।- रोटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (टोरंटो विश्वविद्यालय)
- देसौटेल्स फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट (मैकगिल यूनिवर्सिटी)
- आइवी बिजनेस स्कूल
- स्मिथ स्कूल ऑफ बिजनेस (क्वीन यूनिवर्सिटी)
- सॉडर स्कूल ऑफ बिजनेस (ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी)
- शूलिच स्कूल ऑफ बिजनेस (यॉर्क यूनिवर्सिटी)
- अल्बर्टा स्कूल ऑफ बिजनेस
- जॉन मोलसन स्कूल ऑफ बिजनेस
- HEC मॉन्ट्रियल
- डीग्रूट स्कूल ऑफ बिजनेस (मैकमास्टर यूनिवर्सिटी)
Canada में MBA की स्कॉलरशिप
कनाडा में पढ़ाई महंगी है, लेकिन छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं। कुछ स्कॉलरशिप यूनिवर्सिटी द्वारा ही प्रदान की जाती हैं और कुछ संगठनों द्वारा दी जाती हैं। कनाडा में MBA के लिए स्कॉलरशिप की लिस्ट नीचे दी गई है।- टोरंटो यूनिवर्सिटी-द इंटरनेशनल स्टूडेंट फेलोशिप
- एडम डिंक्स MBA लीडरशिप अवार्ड
- कृपलानी MBA स्कॉलरशिप
- रॉस एन क्लाउस्टन MBA अवार्ड
- UBC सॉडर अर्ली एंट्रेंस अवार्ड
- स्मिथ स्कूल ऑफ बिजनेस- डीन MBA एडमिशन स्कॉलरशिप
