Tuesday, 27 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Covid-19 Cases in India: देश में कोरोना से 11 की मौत, 1047 एक्टिव केस; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5 मौतें
डेली संवाद, नई दिल्ली। Covid-19 Cases in India:
भारत में एक बार फिर कोरोना (
Coronavirus
) ने दहशत मचाना शुरू कर दी है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1047 हो गई है। सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस केरल में हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 केस हैं। कर्नाटक के 80 केसों में से सिर्फ 73 बेंगलुरु में हैं। वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से नौ की मौत एक हफ्ते के भीतर हुई है।