Wednesday, 16 April 2025
हरियाणा
Crime News: इस बड़े अस्पताल में वेंटिलेटर पर एयर होस्टेस का यौन शोषण, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
डेली संवाद, गुरुग्राम। Crime News: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurgaon) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां एक मशहूर अस्पताल में वेंटीलेटर इलाज के दौरान एक एयरहोस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न हुए है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ने 46 वर्षीय एयर होस्टेस के कथित यौन उत्पीड़न पर एक बयान जारी किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता गुरुग्राम के सेक्टर 15 स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। दरबारीपुर के पास उसकी एक महीने की ट्रेनिंग चल रही थी।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला एक कंपनी में एयर होस्टेस है। वह कंपनी की ओर से ट्रेनिंग लेने गुरुग्राम आई थी। यहां 5 अप्रैल को वह एक होटल के स्विमिंग पूल में डूब गई। इसके बाद 5 अप्रैल को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। एयर होस्टेस ने बताया कि 6 अप्रैल को भी वह ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी। तब अस्पताल के ही एक मेल स्टाफ ने उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने अपनी पति को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मेदांता हॉस्पिटल के मेल स्टाफ मेंबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी वह अज्ञात है। उसकी पहचान होने के बाद केस में नामजद किया जाएगा।