Sunday, 20 July 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में दो पक्षों में जानलेवा लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के
जलांधर (Jalandhar)
में दो पक्षों में जमकर हुई खूनी झड़प होने की खबर सामने आर रही है। दरअसल, थाना मकसूदां के अंतर्गत आती मंड चौकी के अधीन गांव देसरपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प होने की सूचना मिली है। इस झगड़े में दोनों पक्षों के नौजवान घायल हो गए। जानकारी देते हुए अशोक कुमार पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव देसरपुर ने बताया कि शुक्रवार को जिम में उनका गांव के एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था।
Hospital[/caption]
लोहे की रॉड से वार किया
शनिवार सुबह दोनों पक्षों के लोग जठेरे वाली जगह पर इकट्ठे हुए और बीते दिन हुए झगड़े के बारे में बातचीत करने लगे।पीड़ित अशोक ने बताया कि बातचीत के दौरान झगड़े ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया। दूसरे पक्ष के युवक ने लोहे की रॉड से उसके होंठों पर वार किया जिससे उसका होंठ फट गया और खून बहने लगा। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम अशोक ने बताया कि इसी दौरान हमलावर युवक का भाई भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई। [caption id="attachment_8791" align="aligncenter" width="800"]
Hospital[/caption]