Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में दो पक्षों में जानलेवा लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे

Jalandhar News: जालंधर में दो पक्षों में जानलेवा लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जलांधर (Jalandhar) में दो पक्षों में जमकर हुई खूनी झड़प होने की खबर सामने आर रही है। दरअसल, थाना मकसूदां के अंतर्गत आती मंड चौकी के अधीन गांव देसरपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प होने की सूचना मिली है। इस झगड़े में दोनों पक्षों के नौजवान घायल हो गए। जानकारी देते हुए अशोक कुमार पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव देसरपुर ने बताया कि शुक्रवार को जिम में उनका गांव के एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था।

लोहे की रॉड से वार किया

शनिवार सुबह दोनों पक्षों के लोग जठेरे वाली जगह पर इकट्ठे हुए और बीते दिन हुए झगड़े के बारे में बातचीत करने लगे।पीड़ित अशोक ने बताया कि बातचीत के दौरान झगड़े ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया। दूसरे पक्ष के युवक ने लोहे की रॉड से उसके होंठों पर वार किया जिससे उसका होंठ फट गया और खून बहने लगा। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम अशोक ने बताया कि इसी दौरान हमलावर युवक का भाई भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई। [caption id="attachment_8791" align="aligncenter" width="800"] Hospital Hospital[/caption]

सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा

अशोक ने बताया कि खून से लथपथ उसे पहले पुलिस मंड चौकी ले गई, जहां उसे पहले इलाज करवाने को कहा। इसके बाद उसके परिवार के सदस्य उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां देर शाम तक उसका इलाज चलता रहा। इस झगड़े की वीडियो दोपहर से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दूसरी तरफ, दूसरे पक्ष का एक घायल युवक भी इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। मंड चौकी पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है। इस दौरान जब दूसरे पक्ष से बात की गई तो उसने कहा कि अशोक कुमार की ओर से उसे गालियां दी गई थीं, जिसके कारण झगड़े का माहौल बना। उसने कहा कि धक्का-मुक्की में वह सड़क पर गिर गया और उसे चोट लग गई।