ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 14 June 2026

Delhi News: यमुना सफाई को लेकर भाजपा पर AAP का हमला, कहा- सिर्फ किनारा चमकाने से नहीं साफ होगी नदी

Delhi News
Delhi News
डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi News: यमुना नदी की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की भाजपा सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि मां यमुना का केवल किनारा साफ करने से नदी का दूषित पानी स्वच्छ नहीं हो जाएगा। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यमुना नदी को पूरी तरह साफ करने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार सिर्फ किनारों की सफाई तक सीमित दिखाई दे रही है। पार्टी का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने यमुना सफाई अभियान का बड़े स्तर पर प्रचार किया और दावा किया कि युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है, लेकिन डेढ़ साल बाद भी यमुना की स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला।

प्रचार पर ज्यादा ध्यान

पार्टी नेताओं ने कहा कि आज भी यमुना का पानी काला, दूषित और मैला नजर आ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार ने प्रचार पर ज्यादा ध्यान दिया, जबकि वास्तविक सफाई कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पाया। AAP ने कहा कि जिस स्थान पर सफाई अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है, वहीं नदी का पानी प्रदूषण की गंभीर समस्या को दर्शा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया के एक वर्ग ने यमुना सफाई अभियान को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग है। AAP ने भाजपा सरकार से चुनावी वादों को पूरा करने और यमुना को वास्तव में स्वच्छ बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।