Delhi News: यमुना सफाई को लेकर भाजपा पर AAP का हमला, कहा- सिर्फ किनारा चमकाने से नहीं साफ होगी नदी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Delhi News: यमुना नदी की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की भाजपा सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि मां यमुना का केवल किनारा साफ करने से नदी का दूषित पानी स्वच्छ नहीं हो जाएगा।
AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यमुना नदी को पूरी तरह साफ करने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार सिर्फ किनारों की सफाई तक सीमित दिखाई दे रही है। पार्टी का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने यमुना सफाई अभियान का बड़े स्तर पर प्रचार किया और दावा किया कि युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है, लेकिन डेढ़ साल बाद भी यमुना की स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला।