Skip to content

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं Bhumi Pednekar लिखा- 'आपकी याद आती है...'

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Sushant Singh Rajput: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज छठी डेथ एनिवर्सरी है और उन्हें याद करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इमोशनल हो गईं। भूमि पेडेनकर और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ में फिल्म सोनचिड़िया में काम किया था, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। यह फिल्म अभिनेता के निधन से ठीक एक साल पहले रिलीज हुई थी जो भले ही सफल न हो सकी लेकिन इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले थे।

भूमि को आई सुशांत की याद

आज सुशांत सिंह की डेथ एनिवर्सरी पर भूमि पेडनेकर को अपने को-स्टार की याद आई और उन्होंने सोनचिड़िया फिल्म की मेमोरी शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म के सेट से एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-
आपकी याद आती है। क्या कमाल का टैलेंट, क्या बेहतरीन एक्टर। एक जटिल सोच वाले इंसान, जो दिलचस्प, जिंदादिल और जीनियस थे। यह तस्वीर 'सोनचिड़िया' के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग के दौरान ली गई थी। कितनी शानदार यादें हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सोनचिड़िया, सुशांत की आखिरी फिल्मों में से एक थी। उन्होंने इसके बाद फिल्म ड्राइव की थी। यह भी फ्लॉप रही थी। अभिनेता के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा आई थी जो सीधे ओटीटी पर रिलीज की गई थी। पवित्र रिश्ता से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और 12 फिल्मों के जरिए हमेशा-हमेशा के लिए फैंस के दिलों में बस गए।

कैसे हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत?

14 जून 2020 को सुशांत मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके निधन का कारण सुसाइड बताया गया, लेकिन परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि, सालों जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर इसे आत्महत्या ही माना है।