Sunday, 14 June 2026
मनोरंजन
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं Bhumi Pednekar लिखा- 'आपकी याद आती है...'
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Sushant Singh Rajput: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज छठी डेथ एनिवर्सरी है और उन्हें याद करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इमोशनल हो गईं।
भूमि पेडेनकर और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ में फिल्म सोनचिड़िया में काम किया था, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। यह फिल्म अभिनेता के निधन से ठीक एक साल पहले रिलीज हुई थी जो भले ही सफल न हो सकी लेकिन इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले थे।
भूमि को आई सुशांत की याद
आज सुशांत सिंह की डेथ एनिवर्सरी पर भूमि पेडनेकर को अपने को-स्टार की याद आई और उन्होंने सोनचिड़िया फिल्म की मेमोरी शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म के सेट से एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-आपकी याद आती है। क्या कमाल का टैलेंट, क्या बेहतरीन एक्टर। एक जटिल सोच वाले इंसान, जो दिलचस्प, जिंदादिल और जीनियस थे। यह तस्वीर 'सोनचिड़िया' के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग के दौरान ली गई थी। कितनी शानदार यादें हैं।