ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 31 May 2026

Delhi Building Collapse: पांच मंजिला इमारत ढही, मची अफरा-तफरी, मलबे से 12 लोगों का रेस्क्यू

Delhi Building Collapse: पांच मंजिला इमारत ढही, मची अफरा-तफरी, मलबे से 12 लोगों का रेस्क्यू
डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Building Collapse: राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह तक 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

सर्च ऑपरेशन लगातार जारी

फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच रविवार को तिलक मार्ग थाना क्षेत्र स्थित दूरदर्शन भवन से एक पत्थर गिरने की घटना भी सामने आई। पत्थर की चपेट में आने से 35 वर्षीय नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गौरतलब है कि दिल्ली में हाल के महीनों में इमारत गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई 2025 में वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से छह लोगों की मौत और आठ लोग घायल हुए थे। वहीं अप्रैल 2025 में मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की जान चली गई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे राजधानी में पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।