Delhi Building Collapse: पांच मंजिला इमारत ढही, मची अफरा-तफरी, मलबे से 12 लोगों का रेस्क्यू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Delhi Building Collapse: राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह तक 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।