ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 17 January 2025

Delhi Chunav: भाजपा ने दिल्ली में खेला बड़ा सियासी दांव, महिलाओं के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, AAP परेशान

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Chunav: भाजपा (BJP) ने दिल्ली (Delhi) में बड़ा सियासी पैंतरा मारा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पटखनी देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बड़ा दांव खेला है। नड्डा ने दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा दिल्ली (Delhi) में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देगी। गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी भी देगी। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया।

JP Nadda BJP
JP Nadda BJP

संकल्प पत्र को 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया। उन्होंने कहा कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी।

डेपी नड्डा ने कहा कि 60-70 साल के बुजुर्गों के मिलने वाली पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 की जाएगी। विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹3000 रुपए पेंशन मिलेगी। दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा - केजरीवाल

उधर, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा- इसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक लाइन नहीं थी। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को 2100 रुपए देने का वायदा किया है। जिसपर भाजपा ने आज महिलाओं को 2500 रुपए देने का ऐलान कर दिया। कांग्रेस भी महिला वाटरों को रिझाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=stk7vHgrBvw