ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 February 2025

Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया चुनाव हारे, CM आतिशी चुनाव जीती, BJP के प्रवेश वर्मा पहुंचे अमित शाह से मिलने

Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया चुनाव हारे, CM आतिशी चुनाव जीती, BJP के प्रवेश वर्मा पहुंचे अमित शाह से मिलने

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Election Result Live: आम आदमी पार्टी (AAP) के संय़ोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) , पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत AAP के कई मंत्री और दिग्गज चुनाव हार गए हैं। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। वहीं, दिल्ली की सीएम आतिशी चुनाव जीत गई हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

रुझानों में 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 46 और आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर आगे चल रही है। इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।

Atishi Marlena
Atishi Marlena

भाजपा के वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा

भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।

भाजपा की 40 सीट बढ़ीं, आप की 40 सीट घंटी भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं। एक भी सीट नहीं जीत सकी।

manish-sisodia
manish-sisodia

सिसोदिया जंगपुरा सीट से 600 वोट से हार गए

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से 600 वोट से हार गए। उन्होंने कहा कि हमने मेहनत की, लेकिन जनता का फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया। हम उनका फैसला स्वीकार करते हैं।

पटपड़गंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज कर ली है। जीतने के बाद उन्होंने सारा श्रेय प्रधानमंत्री को दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा हार गए हैं। अवध ओझा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत हार है।