Friday, 31 January 2025
राजनीति
Delhi Election: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा
डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Election: AAP MLA Resignation- आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। AAP के 7 मौजूदा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिससे दिल्ली (Delhi) से लेकर पंजाब (Punjab) तक आम आदमी पार्टी (AAP) में उथल पुथल मच गया है। विधायकों ने इस्तीफा उस समय दिया, जब दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) में 5 दिन बचे हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
दिल्ली (Delhi) में आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 मौजूदा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और AAP में भ्रष्टाचार को इस्तीफे की वजह बताई। इस इस्तीफे के बाद AAP में सियासी भूकंप मच गया है।

AAP भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त
महरौली से 2 बार के पार्टी विधायक नरेश यादव ने कहा कि AAP का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था। लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई, बल्कि AAP ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।'
उधर, विधायकों के पार्टी से इस्तीफे पर AAP विधायक ऋतुराज झा ने भाजपा पर विधायकों को लालच देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मुझे भी पार्टी छोड़ने का लालच दिया गया था। लेकिन मैं आखिरी दम तक AAP में रहूंगा।

विधायकों के इस्तीफे की जानकारी नहीं
वहीं, दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम दिल्ली स्पीकर राम निवास गोयल ने कहा- मुझे विधायकों के इस्तीफे की जानकारी नहीं है। मैं 5 बजे सेक्रेटेरिएट से निकल गया था। उसके बाद इस्तीफा दिया होगा।
AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होना है। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा।
इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव
दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।