Friday, 17 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi News: सीनियर IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Delhi News: केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। वह वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद अनुराग कुमार (Anurag Kumar IPS) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा का स्थान लेंगे।