ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 07 July 2026

Diljit Dosanjh Satluj Row: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर केंद्र सरकार ने बनाई रिव्यू कमेटी, कंटेंट और तथ्यों की होगी जांच

Diljit Dosanjh Satluj Row
Diljit Dosanjh Satluj Row
डेली संवाद, चंडीगढ़। Diljit Dosanjh Satluj Row: पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'सतलुज' को लेकर केंद्र सरकार ने रिव्यू कमेटी का गठन किया है। यह फैसला भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल ढिल्लों की अपील के बाद लिया गया है। भाजपा नेता आरपी सिंह ने कमेटी के गठन की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, कमेटी फिल्म में दिखाए गए विषय, तथ्यों और कंटेंट की समीक्षा करेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर कुछ आपत्तियां सामने आई थीं, जिसके बाद इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, फिल्म की सेंसर मंजूरी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

हजारों युवाओं की मौत का मुद्दा उठाया

'सतलुज' फिल्म पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता Jaswant Singh Khalra के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। खालड़ा ने पंजाब में आतंकवाद के दौर के दौरान कथित फर्जी मुठभेड़ों में हजारों युवाओं की मौत का मुद्दा उठाया था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

यह फिल्म पहले 'पंजाब 95' नाम से बनाई गई थी और लंबे समय तक विवादों के कारण रिलीज नहीं हो पाई। करीब तीन साल की देरी के बाद इसे बदले हुए नाम 'सतलुज' के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, लेकिन रिलीज के कुछ समय बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। अब केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी फिल्म की सामग्री और उससे जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा।