Diljit Dosanjh Satluj Row: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर केंद्र सरकार ने बनाई रिव्यू कमेटी, कंटेंट और तथ्यों की होगी जांच
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Diljit Dosanjh Satluj Row: पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'सतलुज' को लेकर केंद्र सरकार ने रिव्यू कमेटी का गठन किया है। यह फैसला भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल ढिल्लों की अपील के बाद लिया गया है। भाजपा नेता आरपी सिंह ने कमेटी के गठन की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, कमेटी फिल्म में दिखाए गए विषय, तथ्यों और कंटेंट की समीक्षा करेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर कुछ आपत्तियां सामने आई थीं, जिसके बाद इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, फिल्म की सेंसर मंजूरी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।