Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा दावा: चुनावी संकल्प-पत्र के 66 वादे पूरे, 10 लाख महिलाओं को मिली रु2100 की सहायता
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि वह विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। सरकार के अनुसार, चुनावी संकल्प-पत्र में शामिल कुल 217 वादों में से अब तक 66 वादे पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष 151 वादों पर तेजी से काम चल रहा है।
सरकार ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।