Skip to content

Punjab News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली पर FIR दर्ज, अश्लील कंटेंट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ़ भाभी चुम्मेवाली और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ निहंगों ने FIR दर्ज करवा दी है। पंजाब के जिला लुधियाना में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणजीत कौर उर्फ 'भाभी चुम्मेवाली' और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव

यह शिकायत निहंग मनप्रीत सिंह खालसा की ओर से दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दोनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट साझा कर समाज, विशेषकर बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। [caption id="attachment_22811" align="aligncenter" width="1200"] भाभी चुम्मेवाली व उसका पति जिंदा हंस भाभी चुम्मेवाली व उसका पति जिंदा हंस[/caption]

बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणजीत कौर और उनके पति अपनी वीडियो में अशोभनीय भाषा, आपत्तिजनक इशारों और अश्लील कंटेंट का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि उनके वीडियो में पहनावा और प्रस्तुतिकरण समाज की मर्यादा के अनुरूप नहीं है, जिससे बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन के नाम का गलत इस्तेमाल किया है। वहीं एक वीडियो का हवाला देते हुए गैर-सामाजिक और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने का भी आरोप लगाया गया है।

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

निहंग मनप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि बिना अनुमति घर में शिवलिंग स्थापित कर उसकी मर्यादा के विपरीत गतिविधियां की गईं, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही निहंग जत्थेबंदियों के खिलाफ भी कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया गया है। [caption id="attachment_22812" align="aligncenter" width="1200"] निहंग मनप्रीत सिंह खालसा निहंग मनप्रीत सिंह खालसा[/caption] दूसरी ओर, रणजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस ने इन आरोपों को लेकर अपना पक्ष भी सामने रखा है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि निहंग मनप्रीत सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे भी पुलिस कमिश्नर को मनप्रीत सिंह के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके पास मनप्रीत सिंह से जुड़े कई सबूत हैं, जिन्हें वे जल्द सार्वजनिक करेंगे।

घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले फरीदकोट से आए निहंग जत्थे के सदस्यों ने मनप्रीत सिंह खालसा के नेतृत्व में रणजीत कौर के घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान सोशल मीडिया पर कथित अश्लील कंटेंट को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी देखने को मिला था।